कुठौंद(जालौन)। जालौन, विकासखंड कुठौंद के कस्बा निवासी अजय कुमार पुत्र जमुना प्रसाद दोहरे उम्र लगभग 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल कुठौंद थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तुड़वाया और अजय कुमार को फांसी के फंदे पर लटकते हुए को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----------------------------------======
जानकारी के अनुसार अजय कुमार की शादी हो गई थी जिसके दो लड़की पहली लड़की लगभग आठ वर्ष तथा दूसरी लड़की तीन वर्ष की है। अजय कुमार के फांसी लगाने से घर में कोहराम मच गया जबकि अजय कुमार ही अपने परिवार का मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करता था अजय कुमार के न रहने से अजय कुमार का परिवार बेसहारा हो गया।
Post a Comment