प्रीमियर लीग में पुखरायां की टीम ने अजीतमल को हराया


जालौन। आज जालौन प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल एवं उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल, कोतवाल आनंद कुमार सिंह, दीपू त्रिपाठी, डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक डा. हरेंद्र सिंह ने किया। 

टूर्नामेंट का पहला मैच पुखरायां और अजीतमल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुखरायां ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान करवाकर टूर्नामेंट में चार चांद लगाकर अपनी छठा बिखेरी। बल्लेबाजी करने उतरी अजीतमल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेट कीपर गुलफाम ने सर्वाधिक 40 रन बनाये। अजीतमल की टीम 19 ओवर में मात्र 104 बनाकर ऑल आउट हो गई।

 पुखरायां की ओर से गेंदबाजी करते कप्तान आसिफ अली ने 4 ओवरों में 18 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुखरायां की टीम ने 15 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के ओपनर आसिफ अली ने सर्वाधिक 39 रन बनाये।

 अजीतमल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज मनीष कश्यप ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिये। आसिफ अली के हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 08 फरवरी को दूसरा मैच प्रभाकर एकेडमी उरई बनाम सागर इलेवन कोंच के बीच दोपहर 01 बजे से खेला जायेगा। इस मौके पर विनय महेश्वरी, सुशील बाजपेई, प्रेम गुप्ता कल्लू बजाज, पिंटू निरंजन, गुड्डन भदौरिया आदि मौजूद रहे। 
फोटो परिचय- प्रीमियर लीग में मौजूद पालिका प्रतिनिधि व अन्य 

Post a Comment

Previous Post Next Post