कालपी(जालौन)। मंगलवार को तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों, राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिये प्रभावी कदम उठायें।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा किसानों तथा ग्रामीणो के हितों के लिये जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाये ।उपजिलाधिकारी ने कहा कि
नान जेड ए की खतौनी की फीडिंग की जाये। तथा भूमि के अंश निर्धारण किया जाये।
राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा वटवारे की रिपोर्ट तैयार करके समस्त लेखपाल पत्रावलियों को निर्धारित समय के अंदर न्यायालय में दाखिल करें। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर पहुंच कर निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें।इस दौरान एसआईआर के मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला,राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक,अमित कुशवाहा के अलावा राजस्व कर्मचारियों में प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, सलीम खान,सैयद टीपू आदि लेखपाल मौजूद रहे।
फोटो परिचय- लेखपालों की मीटिंग में एसडीएम तथा तहसीलदार

Post a Comment