वरिष्ठ पत्रकार के भाई के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धान्जलि की अर्पित


माधौगढ(जालौन) l वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार द्विवेदी के चचेरे भाई अनूप कुमार द्विवेदी के निधन की खबर लगते ही चहुओर शोक की लहर दौड गई l कस्बा स्थित ऋषभ पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के सभागार में प्रिंस द्विवेदी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया l मौजूद सभी पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l 

एडवोकेट अखिलेश सविता ने कहा कि बड़े भाई बड़े ही नेक दिल इंसान भी थे l उनकी कथनी और करनी में कौई फर्क नहीं था, वह जो कहते थे सबसे पहले वह खुद पर अमल करते थे l इस मौके पर अंकित सेन, दीपक उदैनियां, अजीत उपाध्याय, महेन्द्र गौतम, दविन्द्र सिंह, योगेन्द्र प्रजापति, वेदप्रकाश, पवन सीरोटिया, कुलदीप जाटव, अंजनी सोनी, राकेश कुमार, सानू खांन सहित अन्य पत्रकारों की मौजूदगी रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post