गोवर्धनपुरा में शिव मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत शिवपुराण भागवत कथा


नदीगांव(जलौन)। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम गोवर्धनपुरा में शिव मंदिर पर आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत शिव पुराण कथा 9वे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।  कथा वाचक पंडित रामकुमार शास्त्री(भिण्ड) ने 9वे दिन की कथा में भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण करते है, उनकी कथा सुनने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

  उन्होंने परीक्षित प्रसंग का उल्लेख करते हुए श्रोताओं को धर्म भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सिद्धार्थ दिवौलिया पूर्व प्रत्यासी219 कोंच माधौगढ़ विधानसभा जालौन, राम भूषण उदैनिया, अभिराम शास्त्री, द्रविड़ चौबे आचार्य,महंत मोहनदास,  प्रकाश शुक्ला, हरनारायण, डॉ बीरेंद्र बोहरे, राजेन्द्र प्रसाद बोहरे, सूरज सिंह पटेल, सोनू, मोनू, नाती राजा पटेल, राघवेन्द्र, सम्मान सिंह, संजू श्रीवास्तव, नीतू, पं.बेटू बोहरे गोवर्धनपुरा, सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा कथा के समापन तक अधिक से अधिक श्रद्धालु से पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। कथा प्रतिदिन विधि विधान से आयोजित की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post