विद्यार्थियों से स्वाध्याय पर जोर दिया जिला पंचायत अध्यक्ष ने


--जे.एम.जे.डी. स्कूल ईटों का वार्षिक उत्सव सम्पन्न
 उरई (जालौन)। जे.एम.जे.डी. स्कूल, ईंटों, जालौन में आयोजित भव्य वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर जिले का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को स्वाध्याय एवं नियमित अभ्यास पर विशेष जोर देना होगा।
इस अवसर पर डॉ. अनुरागी ने विद्यालय में अच्छी एवं गुणवत्तापरक शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए प्रबंधक रामकुमार सेठ की सराहना की तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा की घड़ी निकट आ गई है। इस समय विद्यार्थियों को संयम, धैर्य और पूरी लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
इस समारोह में पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, आशु निरंजन, विधायक प्रतिनिधि महेश पतराही, मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार सेठ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।समारोह का समापन विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post