- पीड़िता ने एसपी और महिला थाने में की शिकायत।
- दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।
उरई(जालौन) 8 फरवरी। दहेजलोभी ससुराल वालों ने महिला को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर बहाना बनाकर उसकी मासूम बच्ची को अपने साथ ले गए और सब उसकी बात तक नहीं करा रहे हैं। इससे परेशान होकर महिला और उसके परिजनों ने एसपी तथा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
शिकायतकर्ता प्रियंका दीक्षित पत्नी सौरभ निवासी लवकुश नगर निवाड़ी मध्य्प्रदेश ने एसपी और महिला थाने पर दिये गए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2018 को सौरभ दीक्षित पुत्र राजेश निवासी ग्राम मिनोरा थाना उरई, हाल पता रामनगर झांसी रोड के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता हरीराम मिश्रा निवासी लवकुश नगर निबड़ी ने अपनी हैसियत के अनुसार भरपूर दान दहेज दिया था लेकिन दान दहेज से पति सौरभ, देवर विपुल ससुर राजेश,सास किरण आदि संतुष्ट नहीं थे। इसी कारण उसे प्रताड़ित कर 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बताया कि शादी के बाद उसे एक पुत्री नव्या और एक पुत्र हुआ। नव्या 5 वर्ष की है जबकि पुत्र 2 साल का है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके साथ क्रूरता भी की जाती रही, फिर भी सब सामान्य होने की उम्मीद लगाये वह उत्पीड़न सहती रही। आरोप है कि 1 जुलाई 2025 को पति सौरभ बच्चों को घुमाने के बहाने उसे साथ ले गया और झांसी स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद वह अपने भाई के पास भोपाल पहुंची और बेटी नव्या को पढ़ाई के लिए अपने पिता के घर निवाड़ी भेज दिया। बताया कि 28 नवंबर 2025 को उसके पति, ससुर, आदि निवाड़ी पहुंचे और बहाना बनाकर बेटी को ले आये थे। उसके बाद से उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल रहा है और न उससे बात कराई जा रही। बेटी को ढूंढते हुए यहां आये तो घर में ताला पड़ा है। सभी के फोन बंद बताये जा रहे हैं। अतः आवश्यक कार्यवाही की जाये और उसकी बेटी का पता लगाकर उसे वापस दिलाया जाये।
Post a Comment