उरई(जालौन)। हज यात्रा पर जाने वाले जिले के हज यात्रियों के लिए गुरुवार को शहर के करसान रोड स्थित दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया मदरसे में प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 45 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। इस मौके पर हज यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
जिसमें कैंप में आए हुए सभी 45 यात्रियों को हज यात्रा से लेकर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई।
बता दे कि शहर के करसान रोड स्थित दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया मदरसे में हज पर जाने वाले हाजियो का टीकाकरण और प्रशिक्षण कैंप सदर इमाम हाफिज जमील कादरी की सदारत मे सुबह 9 बजे शुरू हुआ। जिसमें 45 यात्रियों को बुलाया गया था। इनमें सभी हज यात्री शामिल हुए। जिनमें 25 पुरुष और 20 महिलाएं थीं।
जिला हज ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर ने अपने सहयोगी हाजी मुबीन और हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा नियुक्त हज इंस्पेक्टर मुहम्मद इमरान ने यात्रियों को हज यात्रा की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आगाज मिर्जा साबिर बेग की नात पाक से किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित सभी यात्रियों को टीके लगाए गए। इस अवसर पर वालंटियर हाजी अहमद हुसैन, हाजी शमशुल हसन, हाजी लतीफ, हाजी सगीर उद्दीन, हाजी अन्नू खान, शफ़ीकुर्रेहमान कशफी, नजम सेठ, पप्पू पठान, साजिद खान ने भी जिम्मेदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग से रविंद्र वर्मा तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक मोहम्मद अनवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मदरसे के अध्यक्ष शहर इमाम हाफिज मंजूर ने बताया कि यह आयोजन राज्य हज समिति के निर्देश पर किया गया है। साथ ही उन्होंने आये हुए लोगो का आभार जताया। इस मौके पर शहर काजी शकील बेग रहमानी, कारी इरफ़ान, हाफिज शफीक व हाजी युसूफ राइन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- हज यात्रियों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर
Post a Comment