--सिद्ध स्थान टीहर रोशनी के लिये सूर्य ऊर्जा की सौगात
माधौगढ़,(जालौन)। तहसील माधौगढ़ सभागार में आज अपर जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। माधोगढ़ तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस के दौरान कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व, भूमि विवाद, आवास, पेंशन, रास्ता,नाम बदलाव अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने 10 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराते हुए फरियादियों को राहत प्रदान की। शेष शिकायतों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रकरणों की मौके पर जाकर जांच सुनिश्चित की जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
आगामी होली त्योहारों को लेकर दिए निर्देश:
अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, आपसी समन्वय और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति, पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। किसी भी स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने आगामी त्यौहार होली की अधिकारियों व कर्मचारियों क्षेत्रवासियों के साथ जनपद वासियों को बधाई भी दी
समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। आज की तहसील समाधान दिवस की मौके पर उपजिलाधिकारी राकेश सोनी , तहसीलदार गौरव सिंह , न्यायिक उपजिलाधिकारी बेद प्रिय आर्य, नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता तथा रामपुरा थाना से उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस परशिकायतेंसुनतेअपरजिलाधिकारी ,संजय सिंह
Post a Comment