सीओ सदर की अगुवाई में जुआ के फड़ पर कार्रवाई, 11 जुआड़ी पकड़े


0 तीन से लाख से ज्यादा की रकम बरामद होने की संभावना
उरई (जालौन)। शनिवार को सीओ सदर की अगुवाई में लंबे समय से मोहल्ला राजेंद्र नगर बंबी रोड स्थित कैथा वाली गली के एक मकान में चल रहे जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया जहां से 11 जुआड़ियों के साथ लगभग तीन लाख रुपये की नकदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ। उक्त कार्यवाही के बाद जुआड़ियों में हड़कंप मच गया और उनके शुभचिंतक कोतवाली के आसपास मंड़राते देखे गये।

 खास बात तो यह है कि उक्त कार्यवाही से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दूर रखा गया यह बात नगर में चर्चा का विषय बनी रही।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर बंबी रोड पर कैथा वाली गली के एक मकान में लंबे समय से जुआ का फड़ संचालित हो रहा था जहां चैबीस घंटे जुआड़ियों का आना जाना बना रहता था। उक्त जानकारी सीओ सदर राजीव कुमार शर्मा को पता चली तो उन्होंने जुआ के अड्डे पर छापामार कार्यवाही करने की रणनीति बनायी और फिर क्राइम इंसपेक्टर पप्पू सिंह के साथ राजेंद्र नगर चैकी प्रभारी सहित कई सिपाहियों के साथ बताये गये चिन्हित मकान पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया जहां से 11 जुआड़ियों को हारजीत की बाजी लगाते हुये पकड़ा गया। बताया जाता है कि जुआ के फड़ से पुलिस ने तीन लाख से ज्यादा की नकदी भी बरामद की साथ ही जुआड़ियों के कई मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में है। जैसे ही जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही की भनक उनके शुभचिंतकों को पता चली तो वह कोतवाली के आसपास जमा हो गये थे। जुआ के फड़ पर हुई छापामार कार्रवाई में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दूर रखा गया था अब इसके पीछे क्या कारण हो सकता है यह तो कोतवाली के अधीनस्थ ही बता सकेंगे। लेकिन जैसे ही इस बात की भनक नगर के लोगों को पता चली तो उनके बीच तरह-तरह की चर्चायें चलनी शुरू हो गयी।
फोटो परिचय---
पकड़े गये जुआड़ियों को पकड़कर कोतवाली ले जाती पुलिस।

Post a Comment

Previous Post Next Post