जालौन। सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने घर में रखे जेवर और कुछ नगदी समेत इंवर्टर चोरी कर लिया है। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी श्याम किशोर स्वर्णकार ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल होने के लिए गए थे। घर में महिलाओं के सोने चांदी के जेवर समेत कुछ रुपये और घर गृहस्थी का सामान रखा था। शुक्रवार की रात किसी समय चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे, अलमारी, बक्से आदि सब छान मारे। जिसमंे चोरों ने अलमारी में रखे घर की महिलाओं के जेवर व कुछ रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर इंवर्टर भी अपने साथ ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजो का ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी। जिसके बाद वह जालौन आए और पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एक संदिग्ध भी नजर में आया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
फोटो : चोरी के बाद बिखरा सामान।
Post a Comment