कालपी (जालौन)। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को कालपी और महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां कुल 106 मरीजों को निरूशुल्क उपचार और दवाएं वितरित की गईं।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा, कालपी में डॉ. अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 74 मरीजों (49 पुरुष, 25 महिला) ने उपचार लाभ लिया। शिविर में शुगर के पांच, बुखार और त्वचा रोग के छह-छह मरीजों की जांच की गई। महिला चिकित्सक डॉ. रंजना सिंह ने परिवार कल्याण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में डॉ. शेख शहरयार के नेतृत्व में आयोजित मेले में 32 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। दोनों केंद्रों पर मरीजों को निशुल्क दवाओं के साथ ही परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री का भी वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके नजदीक ही बेहतर इलाज मुहैया कराना है।
फोटो परिचय-आरोग्य मेले में मौजूद चिकित्सक
Post a Comment