उरई(जालौन)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 10.30 करोड़ रुपये से अधिक की 56 विकास कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निकायवार स्वीकृत कार्यों में नगरपालिका परिषद जालौन में 4 कार्यों पर 110.53 लाख, कोंच में 25 कार्यों पर 337.91 लाख, नगर पंचायत एट में 16 कार्यों पर 296.48 लाख तथा कोटरा में 11 कार्यों पर 285.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्वीकृत परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्क विकास और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन कार्यों से नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता, आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य की मॉनिटरिंग, भौतिक सत्यापन और ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, पालिकाध्यक्ष जालौन नेहा पुनीतमित्तल, पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप कुमार गुप्ता, सियाशरण व्यास अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते डीएम
Post a Comment