उरई (जालौन)। नगर के मिटठूलाल टेकचन्द्र धर्मशाला राठ रोड उरई में अवतार मेहेर बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा के अनुयायियों /प्रेमियों ने हलवा वितरण का कार्यक्रम किया और हर्षाेल्लास के साथ जन्मोत्सव के कार्यक्रम को मनाया ।
इस मौके पर जिले के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मेहेर प्रकाश, शिव भजन, सुरेश चंद्र ज वर्मा, ब्रिज किशोर आनंद, रामरति शाक्य, सुमित्रा र वर्मा, शिमला वर्मा, बादल वर्मा, नीरज यादव, कुलदीप है मेहेर कालपी, मेहेर पुकार, रानी श्रीवास, जुगराज कुशवाहा, करण सिंह कुशवाहा, बलवान इलेक्ट्रीशियन और संतोष नगर आदि समस्त बाबा प्रेमियों सहित हलवा वितरण कर अवतार मेहेर बाबा के प्रति आस्था और विश्वास जताया। हलुवा वितरण कार्यक्रम देरशाम तक चलता रहा। इस मौके पर अवतार मेहेर बाबा के बारे में भी जानकारियां दी गयीं।
फोटो परिचय- हलवा बांटते अवतार मेहेरबाबा प्रेमी
Post a Comment