अन्धविश्वास कुरीतियों को दूर भगाने का संदेश दिया स्वयं सेवकों ने


-लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन 
उरई(जालौन)। लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सप्तम दिवस का समापन हुआ।

 महाविद्यालय के प्रबन्धक ई० प्रभाकर अवस्थी तथा डॉ० भास्कर अवस्थी जी ने दीप प्रज्जवलित कर स्वयं सेवको को समाज हित में कार्य एवं सेवा करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा अन्धविश्वास कुरीतियों को दूर भगाने तथा जन जागरूकता का संदेश दिया। प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बी०बी० लाल तथा द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति दीक्षित ने स्वंय सेवको को सदभाव तथा सहयोग की भावना से ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये स्वयं सेवको को वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से कार्य करते हुये छात्र/छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा सात दिवसीय शिविर का समापन किया।
कार्यक्रम में डॉ० विवेक दीक्षित, कुलदीप राज, राजेश पाडेण्य, आशीष दुवे, निखिल गुप्ता, संजय सिंह, सत्यनारयण, राजा यादव, सुरेन्द्र निगम, चक्रपाणि तथा स्वर्ण सेवकों में मयंक, विशाल, सुमित, अभिषेक, नीलू, सना, मानशी, दीक्षा, शिवानी पाल आदि की उपस्थिति एवं सहभागिता महत्वपूर्ण रही।
फोटो परिचय- राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में मौजूद स्वयंसेवक

Post a Comment

Previous Post Next Post