जालौन। आसमान में छायी बदली व चल रही हवा के बाद तापमान में गिरावट आ गयी है। तापमान में गिरावट व चल रही शीतल लहर के चलते लोग सर्दी से ठिठुरने लगे है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए अभी कम्बल वितरण का काम नहीं हो पाया है किन्तु लोगों को ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा चयनित 9 स्थानों पर अलाव जलवा दिये हैं। अलाव जलने से लोगों को राहत मिल रही है।
विभिन्न स्थानों पर हिमपात व बारिश होने के कारण तापमान लगातार नीचे जा रहा है। शनिवार को नगर का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है। लोगों ठंड से परेशान होने लगे हैं। ठंड के कारण दो पहिया वाहन चालक को दिक्कत हो रही है। जहां ठंड से लोग परेशान हैं वहीं अभी प्रशासन की ठंड से बचाव के वितरित होने वाले कम्बल जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाए हैं। निर्धन लोग सरकारी कम्बल का इंतज़ार कर रहै है। लोगों को ठंड बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के मुख्य चौराहे देवनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, झंडा चौराहा, बस स्टैंड, कांजी हाउस चौराहे, मुरलीमनोहर, छोटा बिजलीघर, सरकारी अस्पताल, कोतवाली, चौकी, तहसील गेट, गोशाला, एस डी एम कोर्ट, बड़ी माता मंदिर, हनुमान मठिया, जामा मस्जिद, तकिया, मोती मस्जिद, सब्जी मंडी समेत 20 स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे हैं। नगर में जल रहे अलाव से राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों, निर्धन बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर में निर्धन बेसहारा लोगों के लिए अस्थायी रैन बसेरा संचालित हो रहा है। इसमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। जरूरतमंद ठंड से बचाव के लिए इनका उपयोग करें तथा खुले में या बगैर गर्म कपड़ों के इधर-उधर न सोये।
फोटो परिचय- अलाव तापते लोग
Post a Comment