जालौन कीओर से भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं, डॉ. अनुरागी ने की भेंट


जालौन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त नितिन नवीन की नई भूमिका पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने उनसे शुभकामनाएं देने के लिए भेंट की। इस दौरान अनुरागी ने उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
डॉ अनुरागी ने कहा कि नितिन नवीन का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी जन-जन तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल रहेगी।

गौरतलब है कि भाजपा की केन्द्रीय नेतृत्व टीम में नितिन नवीन को हाल ही में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति को पार्टी के भीतर और सहयोगी संगठनों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। डॉ अनुरागी ने उनकी नई भूमिका की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व पार्टी को नई गति प्रदान करेगा।

इस भेंट के दौरान जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि नवीन की नियुक्ति से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों को गति मिलेगी।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post