उरई(जालौन)। आज उरई स्थित मजदूर अड्डा और गल्ला मंडी पल्लेदार विश्रामगृह पर भाकपा (माले) लिबरेशन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड विनोद मिश्रा की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया गया और संकल्प पत्र पढ़ा गया।
भाकपा (माले) की ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के राष्ट्रीय पार्षद, कामरेड राम सिंह चौधरी ने कहा कि विनोद मिश्रा ने भगत सिंह व डॉ. अंबेडकर के सपनों के भारत का सपना देखा था। उन्होंने कॉरपोरेट-परस्त सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया था। आज का दौर संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ने का है।
जिला सचिव कामरेड राजीव कुशवाहा ने कहा कि सरकार जन-हितैषी योजनाओं को समाप्त कर रही है। देश को नफरत और तानाशाही से बचाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिनमें कामरेड हरि शंकर, रामदास, मनीराम, अशोक, विनोद सहित कई पदाधिकारी व समर्थक शामिल थे।
फोटो परिचय- कामरेड विनोद मिश्रा को श्रद्धांजलि देते कामरेड रामसिंह चौधरी
Post a Comment