---राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोवर्धन खंड के नीमगांव मंडल में प्रारंभिक वर्ग का सफल
(रामकुमार शर्मा)
गोवर्धन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोवर्धन खंड के नीमगांव मंडल में स्थित गिर्राज महाराज नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक वर्ग का सफल आयोजन संपन्न हुआ। वर्ग का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खंड संघचालक श्याम बाबू कौशिक, वर्ग कार्यवाह पवन तथा मुख्य वक्ता व जिला कार्यवाह, कोसी जिला राकेश उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता राकेश ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि प्रारंभिक वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, समयपालन, संस्कार और नेतृत्व की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में हम जीवन के अनेक उपयोगी गुण सीखते हैं, जो विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और समाज में नेतृत्व की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो सभी स्वयंसेवकों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शाखा और वर्गों के माध्यम से स्वयंसेवकों में व्यक्तित्व निर्माण, संगठन भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास होता है। वर्ग संचालन में योगदान देने वाले कार्यकर्ता बहादुर, रामेश्वर, के. के. पाठक, धर्मदास, भानु, संजय शर्मा, राकेश, सुशांत, एन. डी. तिवारी, कंचन, रवि, नंद बिहारी, विट्ठल, कन्हैया, ब्रजमोहन, पंडितजी, लीलाधर, श्रीकांत, राम पुरोहित आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Post a Comment