विधायक तथा पालिकाध्यक्ष ने महाआरती तथा दीपदान कर यमुना को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प


 (कैफ रजा) 
कालपी(जालौन)। बांके बिहारी जी यमुना घाट कालपी में यमुना आरती दीपदान, स्वच्छता अभियान  वन विभाग द्वारा वन क्षेत्राधिकारी संजय यादव द्वारा नमामि गंगे के तहत आयोजित किया गया यमुना जी को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रतिज्ञा ली गयी नगर वासियों से निवेदन किया और सभी ने मां यमुना की आरती कर दीपदान किया
कालपी नगर का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल किला घाट कालपी जहां भगवान बिहारी जी राधा माधव जी एवं भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी विराजमान है। के प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व नमो गंगे योजना के तहत मंगलवार के शुभ एवं पवित्र अवसर पर मां यमुना की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है हरिद्वार व कानपुर की तर्ज पर कालपी पवित्र धाम में यमुना मैया की महा आरती तथा विधिवत पूजन अर्चना करके मां यमुना की कृपा एवं आशीर्वाद लिया गया है जिससे मानव कल्याण होता है। 

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यमुना नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हम सभी नगर वासियों को अपना सहयोग देने की आवश्यकता है जिससे यमुना की जलधारा स्वच्छ बनी रहे।  इस मौके पर  विधायक विनोद चतुर्वेदी, वन क्षेत्राधिकारी संजय यादव, राकेश सभासद,आनन्द शर्मा, अपर्णा शर्मा, पवनदीप आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post