नगर में जाम की समस्या लाइलाज होती जा रही है। सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण व वाहनों की बढ़ती संख्या इसका प्रमुख कारण है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। नगर के मुख्य मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सभी चौराहे, फुटकर सब्जी मंडी, बाजार झंडा चौराहा समेत अन्य स्थानों पर सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। जाम के झाम से नगर की जनता जूझ रही है। जाम के कारण राहगीरों के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। जाम की समस्या से परेशान नगर के विनय कुमार, प्रतीक, अखिलेश, विनोद आदि ने डीएम राजेश पांडेय से मांग की है कि जाम का प्रमुख कारण बने अतिक्रमण को सड़कों से हटवाया जाए। इसके साथ ही दिन में समय नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश के चलते जाम की समस्या बन जाती है। ऐसे में दिन के समय नगर में आने वाले बड़े वाहनों बस, ट्रक, ट्रेक्टर आदि वाहनों पर रोक लगायी जाए। बाजार में बड़े वाहनीं के लिए दिन में नो इंट्री जोन घोषित किया जाए। इसके लिए चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही बाजार में अलग अलग स्थानों पर होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाए। ताकि नगर में दिन के समय आवागमन सुचारू बना रहे।

Post a Comment