एसडीएम, सीओ तथा पालिकाध्यक्ष ने यमुना के घाटों का किया निरीक्षण


कालपी(जालौन)। कार्तिक पूर्णिमा पर्व तथा यमुना मैया में स्नानार्थियों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम करने की कवायद तेज कर दी गई है। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा पालिकाध्यक्ष के द्वारा यमुना नदी के घाटों तथा सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर प्रशासन के द्वारा कार्याे  गतिशीलता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मंगलवार को उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के साथ यमुना नदी के प्राचीन महत्व के घाटों पीला घाट, ढोड़ेश्वर मंदिर घाट, बिहारी घाट का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। पीला घाट में कुछ हिस्सा कई जगह छतिग्रस्त हो गया है। उप जिलाधिकारी ने घाटों के छतिग्रस्त हिस्से में मरम्मत करने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी को जरूरी निर्देश दिया तथा कहा कि स्नान करने वालों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के लिए वेरी कटिंग की जाए। तथा महिलाओं के स्नान के दौरान वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम की स्थापना कराई जाए। पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने भरोसा दिया कि घाटों में सफाई व्यवस्था कर दी जायेगीतथा वेरकेटिंग स्थापित होंगे तथा वस्त्रों बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम की स्थापना कर दी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दूर दराज से लोग यमुना नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करते हैं, इसके लिए पालिका प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।
फोटो परिचय- यमुना के घाटों का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post