- व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने भेंट किया प्रसाद, भारत उपाध्याय एडवोकेट ने पहनाई प्रसादी चुनरी
(रामकुमार शर्मा)
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस और पूर्व में जनपद मथुरा के पुलिस कप्तान और आगरा मंडल के डीआईजी रहे आईपीएस लव कुमार गिरिराज धाम पहुंचे। वर्तमान में केंद्र सरकार के एसपीजी विभाग में तैनात आईजी लव कुमार ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के दर्शन कर सपरिवार पैदल परिक्रमा लगाई। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभाग स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आईजी लव कुमार अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम से आस्था का केंद्र गिरिराज धाम गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर पर पूजा अर्चना सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक लाला पंडित ने कराई।
पूजा अर्चना के बाद आईजी लव कुमार गिरिराज महाराज के सजाये गए फूल बंगला श्रृंगार दर्शन को निहारते रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने गिरिराज महाराज का प्रसाद भेंट किया। एडवोकेट भारत उपाध्याय ने उनको प्रसादी चुनरी भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया। गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना के बाद सप्तकोसीय गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा करके मनौती मांगी। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज हमारे आराध्य हैं। गिरिराज की पूजा-अर्चना और दर्शन करके मन को परम शांति मिलती है।
Post a Comment