(कैफ रजा)
कालपी(जालौन) असत्य पर सत्य के जीत के प्रतीक पर्व दशहरा त्योहार के अवसर पर धर्म नगरी कालपी में परम्परागत तरीके से आयोजित दशहरा एमएसवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में धार्मिक रीति रिवाज से रावण दहन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से सच्चाई पर चलने पर जोर दिया। अधिशाषी अधिकारी तथा गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही ।
दशहरा मेला ग्राउंड एम एस वी इंटर कॉलेज मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण के पुतले का निर्धारित मुहूर्त के अनुसार धार्मिक रीति रिवाज से रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा मेले के ग्राउंड में सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक समेत विभिन्न संगठनों के द्वारा पंडाल लगा करके दशहरा मिलन का भी आयोजन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि दशहरा आज पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,
बल्कि धर्म, सकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक समृद्धि का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा दशहरा पर्व से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि असत्य चाहे कितना भी बलशाली क्यों ना हो, वह सत्य से हार ही जाता है, इएलिये हम सभी लोगों को भगवान राम के द्वारा बताये हुये सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेश मैहर,शिवबालक सिंह यादव, यतेंद्र रजावत, रविन्द्र कोरी, शिशुपाल सिंह पप्पी यादव, निर्माण लिपिक सरफराज खान, रब्बू यादव, धर्मेंद्र सोनी, छोटे सोनी, शरद तिवारी, गंगाराम प्रजापति, अपूर्व शरद श्रीवास्तव, भूरा यादव, आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment