(नीतेश कुमार)!
रामपुरा,(जालौन)। तहसील माधौगढ. विकास खण्ड रामपुरा क्षेत्र के ग्राम नरौल में सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्राट अशोक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के आयोजक गजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान सम्राट रहे हैं। कलिंग युद्ध के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर अहिंसा, शांति और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को अपनाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानु प्रताप ने कहा कि सम्राट अशोक ने समाज में समानता, भाईचारा और धर्म के मार्ग को सर्वोपरि माना। आज आवश्यकता है कि हम सब उनके बताए आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी प्रेम और एकता बनाए रखें।
अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में गहरा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम सयोजक गजेंद्र कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानू प्रताप, पूर्व प्रधान परमाल कनेरिया, पूर्व कंपनी कमांडर कृष्णा प्रसाद दोहरे, , कृष्णा बाबा, पूर्व BDC यशमंत कनेरिया, विपिन चौधरी, अंकेश चौधरी, विमल कुमार, अमन, आदि समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment