एकता दिवस के रूप में मनायी सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती

(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। 31 अक्टूबर को देश भर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई स सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता, भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के शुभ अवसर पर शासन प्रशासन के निर्देश अनुसार थाना रामपुरा में थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, समस्त संभ्रांत नागरिकों, विद्यालय के बच्चों तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ श्रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ का सफल आयोजन किया गया तथा पुलिस जनों द्वारा देश की एकता व अखंडता बनाए रखने हेतु संकल्प लिया गया स सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश भर में जगह जगह ‘रन फॉर यूनिटी’ अर्थात् कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।

 इस अवसर पर रामपुरा थाने में लौहपुरुष की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई। जिसमें सभी को एकता के लिए दौड़ में शामिल होकर और एकजुटता की भावना का संदेश दिया गया। सरदार पटेल के एक भारत के सपने का सम्मान करें। उन्हें भारत का लौह पुरुष तथा भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। बल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वह एक मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। सरदार बल्लभभाई पटेल की रैली में थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ऊमरी चौकी इंचार्ज भरत कुमार सिंह सिद्धपुरा चौकी इंचार्ज रामकिशोर उपनिरीक्षक शिव श्याम पांडे हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार हेड कांस्टेबल आकाश जैन कांस्टेबल विपिन कुमार यादव कांस्टेबल संतोष कुमार कांस्टेबल विपिन कुमार दीवान बृजेश कुमार शर्मा आदि स्टाफ के साथ स्वर्गीय राजा चित्तर बालिका इंटर कॉलेज से प्रिन्सिपल-मनीष मोनस, अजय सिंह राजावत स्टाफ-अरूण सोनी सर,संतोष केवट सर,श्याम सिंह राजावत, संदीप द्विवेदी, राजेश प्रजापति, शिवशंकर आदि बालक एवं बालिकाये मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post