किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन


उरई(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जालौन को सौपा। जिसमें प्रदेश एवं जनपद स्तरीय समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी है। 

   
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन एवं जिलाध्यक्ष द्विजेन्द्र निरंजन के नेतृत्व में डा.केदार नाथब्रजेश राजपूत रामकुमार पटेलदिनेश प्रताप गौरशिवबालकचतुर सिंह पटेलभगत सिंहमहेश यादव आदि तमाम भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्टेªट परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद मेें 17 सूत्रीय प्रदेश स्तरीय और जनपद स्तरीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेªट राजेश वर्मा को सौपा। ज्ञापन में खाद की किल्लत पर जिले के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि अगर किसानों को खाद नही मिल रही है तो सरकार की मंशा ठीक नही है। किसानों को मजबूर न किया जाए वरना जिले की जो सड़के है वह आंदोलनकारियों से पाट दी जाएगी। जर्जर विद्युत लाइनेझुके खंभे बिजली विभाग के अधिकारियों को दिखाई नही देते। फसल की बुबाई शुरू हो गई फिर भी अन्ना पशु सड़कों पर घूम रहे है जिन से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही फिर भी जिले के अधिकारियों को शर्म नही आ रही है। 
फोटो परिचय-सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन देते किसान 

Post a Comment

Previous Post Next Post