यमुना मैया के तट में महा आरती कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान


-विधायक तथा पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने यमुना क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन 
कालपी(जालौन)। प्राचीन परम्पराओं तथा धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कालपी के यमुना नदी के किनारे समाजसेवी संस्था रामों बामो क्लब के तत्वाधान में दीपदान व महाआरती कार्यक्रम धूमधाम पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलाकारों तथा रंगकर्मियों ने लोकगीत एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

नगर के बाके बिहारी घाट में आयोजित दीपावली एवं भैया दूज के अवसर पर दीपदान, महाआरती एवं लोकगीत कार्यक्रम में विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे देश में संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराये रही है। उसको आगे बढ़ाने में की समाजिक संगठनों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि दीपदान से नदियों का प्रदूषण खत्म हो जाता है। उन्होंने यमुना नदी की निर्मलता तथा स्वच्छता के लिये काम कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से घाटों पर गंदगी तथा कीचड़ की जो समस्या पैदा हुई थी, उसे स्वच्छ किया गया है। इसी तरह एक नया घाट निर्माण किया गया है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यमुना नदी में दूषित चीजें कतई ना डालें जिससे यमुना का जल दूषित हो हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि यमुना को स्वच्छ रखा जाए। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र गौतम के द्वारा किया गया। संस्था के संस्थापक नरेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मांग उठाई कि यमुना नदी की जलधारा को प्राचीन घाटों तक लाया जाए।इस मौके पर कामरेड देवेंद्र शुक्ला, रवि तिवारी, नरेंद्र द्विवेदी लल्लू भैया, डॉ. सुरेश वर्मा, बब्बन ठाकुर, कपिल शुक्ला, नरेंद्र यादव, जय खत्री, अय्यूब सिद्दीकी, डॉ. सुरेश प्रजापति, हातिम बेग, अब्दुल मतीन, शिवकुमार सोनी, महबूब आलम आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- महाआरती करते विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post