---पराली जलाने पर तहसील छाता में की गई कार्यवाही
(रामकुमार शर्मा)
मथुरा। शासन के रोग के बाद भी पराली जला रहे किसानों के खिलाफ राजस्व अधिकारियों ने कार्रवाई की है कई किसानों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है।
जनपद मथुरा के थाना कोसीकला अंतर्गत
ग्राम हताना में पराली जलाने की घटना की रोकथाम हेतु राजस्व टीम मौके पर पहुंची, जहाँ राजेन्द्र पुत्र स्व० पन्ना लाल, मोहनश्याम पुत्र रामचन्द्र तथा तोपराज पुत्र रामसिंह निवासीगण ग्राम हताना थाना कोसीकलां जनपद मथुरा अपने अपने खेतों पर पराली जला रहे थे। पुलिस बल व राजस्व टीम के द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों को समझाया बुझाया गया, लेकिन नही माने बल्कि और अधिक उत्तेजित होकर झगडा फसाद करने पर ऊतारू होने लगे। इसी तरह ग्राम कोटवन व उमराला में कुछ लोग पराली जला रहे थे। उक्त सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची जहाँ, जिले सिंह पुत्र तेजन सिंह निवासी ग्राम कोटवन थाना कोसीकलां तथा गिर्राज सिंह पुत्र स्व० लख्खी उम्र निवासी ग्राम उमराला थाना कोसीकलां अपने - अपने खेतों पर पराली जला रहे थे। पुलिस बल व राजस्व टीम के द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों को समझाया बुझाया गया, लेकिन नही माने बल्कि और अधिक उत्तेजित होकर झगडा फसाद करने पर ऊतारू होने लगे। शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना को दृष्टि रखते हुए सभी पर 170/135/126 बी.एन.एस.एस. मे नियमामुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।
Post a Comment