(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। शुक्रवार को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्र की एकता के लिए शपथ ली गई।
नगर पालिका सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के एक छोटे से गांव में हुआ था। सरदार पटेल ब्रिटिश शासन के प्रबल विरोधी थे। और ब्रिटिश शासन के खिलाफ बराबर विरोध करते रहे। सरदार पटेल ने 500 रियासतों को स्वतंत्रता के बाद भारत में विलय कराया था।
अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2014 से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित आरआई अजीत यादव, निर्माण लिपिक सरफराज खान, लिपिक रमेश यादव, शिशुपाल सिंह पप्पी यादव, रब्बू यादव, गंगाराम प्रजापति, शरद तिवारी सहित पालिका कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
फोटो परिचय- पालिका कर्मचारियों को शपथ दिलाते पालिकाध्यक्ष
फोटो परिचय- पालिका कर्मचारियों को शपथ दिलाते पालिकाध्यक्ष
Post a Comment