एसडीएम- सीओ ने पुलिस जवानों के साथ फुटमार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास

(कैफ रजा) 
कालपी(जालौन)। शासन के निर्देशों पर अमल करते हुए प्रशासन के द्वारा आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए नगर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों के द्वारा फुटमार्च करके जुमा की नमाज़ में धर्मस्थलों तथा मस्जिदों में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को देखा!

आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह के साथ उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस जवानों के साथ फुटमार्च किया तथा मुन्ना फुल पावर चौराहे में फुटमार्च का समापन किया गया। रूट में कई स्थानों पर अधिकारियों ने जनता से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए। उत्पात मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाए। इस दौरान खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।
फोटो परिचय- पुलिस जवानों के के साथ फुटमार्च करते अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post