नगर पालिका अध्यक्ष आवास पर धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

(हिमांशु खरकया) 
-एकात्म मानववाद से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का लिया गया संकल्प
उरई(जालौन)। नगर पालिका अध्यक्ष उरई के आवास पर गुरुवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने का संकल्प लिया था। आज उनकी विचारधारा भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हमें समाज सेवा, निष्ठा और त्याग का संदेश देता है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर सबको साथ लेकर विकास करना है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि समाज में स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के सभासद सनी चौहान, पंकज राजपूत भाजपा नेता अनुज नाज, दर्जनों लोग गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुर्ष्प अिपत करते भाजपा नेता विजय चौधरी

Post a Comment

Previous Post Next Post