(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। सभापति, उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि० लखनऊ वीरू साहनी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कुल 38 निबंधित समितियां है जिसमे से कुल 03 निर्माणाधीन है। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जानकारी की जिस पर बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजनाओ के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति द्वारा लाभार्थियो के चयन की समस्त कार्यवाही पूर्ण कर रैण्डमाईजड सूची निदेशालय को प्रेषित की जा चुकी है।

उन्होंने निर्देशित किया कि चयन की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शिता से हो। निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत बताया गया कि वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये जाने हेतु दिनांक 14.08.2025 तक विभागीय पोर्टल खोला गया था जिसमे जनपद को 13 नाव वितरण हेतु आवेदन का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके सापेक्ष 33 आवेदन प्राप्त किये गए है, जनपद स्तर से जिला स्तरीय समिति द्वारा लाभार्थियो के चयन की समस्त कार्यवाही पूर्ण कर रैंडमाईजड सूची निदेशालय को प्रेषित की जा चुकी है। उन्होंने निर्देशित किया कि मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत लक्ष्य शत प्रतिशत किया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। उन्होंने बैठक में मत्स्य पालको की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि नियम विरुद्ध तरीके से बनी समितियों को निरस्त कर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर अनुराग सक्सेना, सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी सहित मत्स्य पालक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- मत्स्य पालकों की बैठक लेते सभापति, वीरू साहनी

Post a Comment