रामपुरा(जालौन)! हाल ही में नगर पंचायत रामपुरा की चेयरमैन गायत्री वर्मा ने लखनऊ पहुँचकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात कर नगर विकास के कार्यों पर चर्चा कर अति महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द कराने का आग्रह किया।
चेयरमैन गायत्री ओमप्रकाश वर्मा व पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुँचकर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर पूर्व में नगर विकास के लिए कराये गये कार्यों को लेकर धन्यवाद दिया। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि नगर में लगभग 1500 वर्ष पुराना बटुक भैरव जी मंदिर आस्था केंद्र हैं। जिसमें आपके द्वारा पर्यटन स्थल में शामिल करने के लिए नगरवासियों की तरफ से आपको धन्यवाद। भैरव जी मंदिर जाने के लिए 2.50 किलोमीटर का कच्चा रास्ता हैं। जो वन विभाग की जमीन से होकर गुजरता हैं। नगर से मंदिर तक पक्की सड़क निर्माण की क्षेत्रीय जनता की प्रमुख माँग हैं। जिसे कराया जाना अति आवश्यक है। सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत के पास पर्याप्त जमीन हैं। सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से जगह लेकर पौधा रोपण के लिए उससे अधिक जमीन नगर पंचायत देने के लिए तैयार हैं। सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत का क्षेत्रफल काफी बड़ा हो गया है। क्षेत्रीय किसानों की माँग हैं कि नगर पंचायत के अंतर्गत एक काऊ सफारी का निर्माण कराया जाये। जिससे गायों व क्षेत्रीय किसानों को काफी फायदा पहुँचेगा। वर्ष 2020 में नगर पंचायत रामपुरा का सीमा विस्तार किया गया था। सीमाविस्तार होने से निकाय का क्षेत्रफल अधिक बढ़ गया हैं। क्षेत्रफल बड़े होने के कारण शासन से उपलब्ध कराई जा रही धनराशि से नगर का विकास समुचित ढंग से नहीं हो पा रहा है ऐसी स्थिति में शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाएं मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के साथ-साथ नगरी पेयजल योजना से निकाय के विकास कार्य हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की कृपा कराई जाये। जिससे नगर के विकास कार्य को गति मिल सके।
Post a Comment