रोहित बने प्रथम और अजीत सिंह द्वितीय खंड के निर्विरोध जिलाअध्यक्ष


0 नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी सिंचाई विभाग का दो वर्षीय अधिवेशन संपन्न
उरई(जालौन)। नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की शाखा नलकूप खंड प्रथम एवं नलकूप खंड द्वितीय का दो वार्षिक अधिवेशन रविवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष सिंचाई संघ मानसिंह राजपूत की अध्यक्षता में तथा लल्लन जी प्रांतीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें दोनों नलकूप  खंडों का चुनाव कराया गया। जिसमें रोहित सिंह सेंगर को प्रथम खंड का जिला अध्यक्ष और अजीत सिंह को द्वितीय खंड का जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। 

दो वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र में कर्मचारियों के हितों को लेकर व्यापक चर्चा हुई जिसमें लल्लन जी प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी संगठनों का प्रमुख दायित्व कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित बनाए रखना है द्वितीय सत्र में प्रथम और द्वितीय खंड के पदाधिकारी का चुनाव कराया गया जिसमें प्रथम खंड से रोहित सिंह सेंगर को अध्यक्ष सोनू कुमार को मंत्री तथा रामलाल दीक्षित को संरक्षक के पद पर निर्विरोध चुना गया। तो वहीं द्वितीय खंड में अजीत सिंह को जिला अध्यक्ष सोनू अहिरवार को उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को मंत्री महेश चंद्र को कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के पद पर भूपेंद्र वर्मा को चुना गया। दोनों करो के चुनाव अधिकारी के रूप में हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में हलीम खान क्रांति उपाध्यक्ष रहे। अधिवेशन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी गण मौजूद रहे।
फोटो परिचय- अधिवेशन में मौजूद कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post