समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का महेशचंद्र शिरोमणि के घर जोरदार स्वागत


उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल का जनपद में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने कालपी होना पुल पर स्वागत किया।

 फतेहपुर सांसद के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में पहली बार आने की खुशी में समाजवादी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने ढ़ोल नगाड़ों की ध्वनि के बीच माल्यार्पण कर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपने निजी कार्यक्रम को लेकर जनपद में आए हुए थे लेकिन उनके स्नेह और प्रेम के बसीभूत होकर शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने अपने घर ले जाकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल  पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शिरोमणि के चुर्खी रोड चौराहा स्थित आवास पर पहुंचे। सपा नेता महेश शिरोमणि ने उनका गर्मजोशी से माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। सांसद के रूप में पहली बार जनपद आगमन पर उनका तिलक करके सम्मान किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर,पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव, समर सिंह चौहान,गुड्डू महेवा जमालुद्दीन ,जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह यादव,कमलेश राठौर,आर एन वर्मा, हिमांशु खरकया सहित तमाम सपा नेता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का अपने घर पर स्वागत करते शिरोमणि 

Post a Comment

Previous Post Next Post