जालौन। जातिगत जनगणना की घोषणा करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा देवनगर चौराहे पर खुशी का इजहार किया गया और प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
देवनगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाथम ने कहा कांग्रेस हमेशा से पिछड़ा वर्ग विरोधी रही है। इसलिए कांग्रेसी प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को जातिगत जनगणना न करने के लिए लिखा था। वहीं 1990 में राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का भी विरोध किया था। कांग्रेस ने वर्ष 2011 में जो जनगणना कराई उसके आंकड़े भी उजागर नहीं किए। लेकिन मोदी सरकार ने पिछले वर्ग की चिंता करते हुए शोषित वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जाति जनगणना की घोषणा की है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने कहा कि जाति जनगणना से आर्थिक समानता लाने में मदद मिलेगी। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा बाबा बालकदास ने कहा कि इससे राजनीतिक भागीदारी में संतुलन आएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय राजावत, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रजापति, आलोक दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, सुरेश राठौर, हर्ष बाथम, मुन्नू कुशवाहा, जितेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
Post a Comment