उरई(जालौन)। नगर पालिका परिषद के सहयोग से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रमकिया गया। इसमें महिला कर्मचारियों का सम्मानित कर हौंसला अफजाई की गई। समारोह में आए अतिथिगणों ने कहाकि अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैं,जिन्होंने नारी सशक्तिकरण की दिशा में जीवन भर काम किया।
शहर के सिटी सेंटर सभागार में ईओ रामअचल कुरील के निर्देशन पर जयंती पर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा िक हमेशा ही महिलाओं ने देश का सम्मान बढ़ाया है। पहलगाम में देश की दो बेिटयों ने यह सािबत करदिया। उन्होंने पाक में घुसकर जिस तरह से आतंिकयों पर प्रहारकिया, एक बड़ी सीख है। चेयरमेन गिरजा चौधरी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कमाल कर रही है। पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहाकि आज देश में महिलाएं राजनीति हो या फिर खेलकूद, सब जगह सफलता का परचम लहरा रही है। भाजपा नेता मनोज राजपूत, आकाश गहोई, अमित समाधिया, विवेक कुशवाहा, संजीव उपाध्याय ने कहा िक महिलाओं की भागीदारी राजनीति के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। ईओ रामअचल कुरील ने आए हुए अतिथिगणों का आभार त्जताया। इसके अलावा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व चेयरमेन गिरजा चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ईओ ने कहा कि इस देश में अहल्यिाबाई का योगदान सराहनीय है। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, एसआई ओपी चौधरी के अलावा विभिन्न वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
फोटो परिचय- महिला कर्मचारियों का सम्मानित करते सदर विधायक
Post a Comment