उरई (जालौन)। भाजपा ने भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा टाउन हॉल उरई से शहीद भगत सिंह चौराहा अंबेडकर चौराहे से होते हुए जिला परिषद पर समाप्त हुई जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूलाल निषाद रहे!
उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा के साहस शौर्य बलिदान को हम सभी भारतीय सलाम करते हैं देश के वीर जवानों के सम्मान में हम सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर अपनी बहन बेटियों के सिंदूर का बदला लिया है और यदि वह भविष्य में कोई भी हरकत पाकिस्तान करता है तो उनको उनकी ही भाषा में भारतीय सेना जवाब देगी प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक मूलचंद निरंजन, घनश्याम अनुरागी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, छोटे सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक राम अनुग्रह राजावत, मनोज यादव, संजीव उपाध्याय, बाबा बालक दास, राजेश सेगर महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग यात्रा में सम्मिलित हुए एवं उरई के एल. डी.सेलिब्रेशन में आयोजित पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला कार्यशाला संपन्न हुई जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित रही।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने वक्तव्य में रानी अहिल्याबाई जी के सेवा, राष्ट्रधर्म, सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना और जनकल्याण पर आधारित शासन व्यवस्था पर अपने विचार प्रकट किए।
केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में यह अभियान लोकमाता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।इस अवसर पर उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह, अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष, सूर्य नायक समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई
Post a Comment