0 कई जगह खम्भे व तार तथा पेड़ टूटने से सप्लाई प्रभावित
कालपी (जालौन)। बीती शाम को को बे मौसम हुई बरसात एवं आंधी तूफान से कालपी नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।कई जगह पेड़, बिजली के खम्भे तथा तार टूटने से रात भर विधुत की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेमौसम बारिश तथा आंधी की चपेट में आकर नगर के आनंदी देवी रामचबूतरा में पेड़ टूटने से उलझ कर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह बटाऊलाल मंदिर के पास तथा भूलेश्वर मंदिर के निकट बिजली के खम्भे तथा तार टूटने गयै।कोतवाली के पास भी पेड़ की डाल टूट गई।जगह जगह से से सूचना मिलने पर एसडीओ आदर्श राज के निर्देश पर अवर अभियंता जितेंद्र कुमार के साथ विभागीय कर्मचारी व्यवस्था को सुधारने में रात रहे। गनीमत रही कि परेषण केंद्र सरसेला से विधुत सब स्टेशन कालपी में हाईटेंशन लाइन से आपूर्ति आती रही। लगातार दो घंटे तक बरसात होने से तापमान में गिरावट होने गई फलस्वरूप गर्मी के मौसम से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
फोटो परिचय-आंधी से टूटे विद्युत तारों को सही करते कर्मचारी
Post a Comment