बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी ने


कालपी(जालौन)। मंगलवार को नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कालपी का पालिकाध्यक्ष तथा अधिशाषी अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा विद्यालय के परिसर को सुंदर बनाने  के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।

शुक्रवार नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव ने अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला के साथ औचक तरीके से विद्यालय में पहुंचे उन्होंने घूम-घूमकर सभी कमरों का निरीक्षण किया तथा अध्ययनरत छात्राओं की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या कंचन यादव द्वारा अवगत कराया कि बाउंड्री से तमाम बंदर अंदर घुस जाते हैं जो अध्यनरत छात्राओ के सामानों तथा स्कूल को नुकसान पहुंचाते रहते हैं इसी प्रकार विद्यालय के लिपिकों तथा कर्मचारियों ने लिपिकीय कार्यालय की चटकी छत को देखकर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने लिपिक शिशुपाल यादव पप्पी को निर्देशित किया कि लिपिकीय कार्यालय के कमरो की मरम्मत कराकर सुंदरीकरण कराया जाए। इसी प्रकार छात्राओं के पढ़ाई वाले कक्षो में बंदरों से बचाव के लिए जाली स्थापित करने की योजना तैयार की जाए। पालिकाध्यक्ष ने शिक्षकाओ तथा कर्मचारियों को भरोसा दिया कि विद्यालय के सुंदरीकरण के लिए पालिका प्रशासन के द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षा की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाए। इसी क्रम में उन्होंने छात्राओं को मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता के बारे में भी जानकरी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि नारी शिक्षा के उत्थान के लिए पालिका के द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।



फोटो परिचय- कॉलेज का  निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष तथा अधिशाषी अधिकारी 


Post a Comment

Previous Post Next Post