वॉटर कूलरों का उद्घाटन किया चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे ने


कदौरा(जालौन)। भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पीने के पानी की सुविधा की किल्लत रहती थी। नगर पंचायत के द्वारा एक दर्जन से अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में नए वॉटर कूलर लगवाए गए। शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि ने उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि कस्बे में शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे ने कस्बे के एक दर्जन से अधिक नए वॉटर कूलरों का उद्घाटन कर बताया कि राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए होटल ढाबों आदि में जाना पड़ता था। इस समय को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा कस्बे के रामलीला मैदान,भगवत विशाल इण्टर कॉलेज, राजकीय मुमताज इण्टर कॉलेज, सीएचसी,थाना,परिसर,हाजी अनवर अली शाह दरगाह,मंसा देवी,बड़ी माता मंदिर,आर्यावत बैंक,मैन बस स्टैंड,वैष्णो माता मंदिर,नगर पंचायत कार्यालय,हन्दरन्दपुर रोड,चतेला बस स्टैंड,उपडाकघर के पास और बेरी रोड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में वॉटर कूलर लगाए गए है। जो स्थान रह गए है उन पर भी जल्द वाटर कूलर लगाए जाएंगे। स्थानीय व राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। चिकित्सा अधीक्षक बीके सिंह, प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने कहा कि यह सराहनीय कार्य है। इस मौके पर फार्मासिस्ट श्याम सुंदर,सभासद गंभीर गौतम,शरीफ खान,सकील राईन,बसीम राईन,कुलदीप प्रणामी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फ़ोटो परिचय- वाटर कूलर का उद्घाटन करते चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे 

Post a Comment

Previous Post Next Post