0 डी सी मनरेगा बोले जाँच कर की जाएगी कार्यवाही
उरई(जालौन)। जिले में वैसे तो साब कुछ ठीक चल रहा पर वही मनरेगा योजना में खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा क्षेत्र पंचायत से होने वाले कार्यों में जे सी बी मशीनो का इस्तेमाल किया जाना बंद नहीं किया जा रहा है। उसी क़ो लेकर महेवा ब्लॉक क़े ग्राम नरहान निवासी ग्रामीण ने मनरेगा योजना क़े काम में जे सी बी मशीन से कराए जाने का आरोप लगाते हुऐ शिकायत की है।
गुरुवार क़ो महेवा ब्लॉक क़े ग्राम नरहान निवासी सहदेव सिंह पुत्र रोहन सिंह ने उपायुक्त मनरेगा रामेन्द्र सिंह कुशवाह क़ो दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है की हमारे गांव से लेकर दहेलखण्ड तक एक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत की मनरेगा कार्यायोजना से कराया जाना प्रस्तावित है। उसी काम क़ो ग्राम प्रधान निपानिया महादेव यादव क़े द्वारा गुडई और दबंगई से लेवर से ना कराकर अपनी जे सी बी मशीन से कराया जा रहा है। वही ज़ब मेरे द्वारा मशीन से काम करने क़ो मना किया तो वह और उनका लड़का पंकज यादव झगड़ा करने क़ो आमादा हो गए। सहदेव का आरोप है की हमारे ब्लॉक में मनरेगा योजना में जिस तरह से जे सी बी मशीन का प्रयोग किया जा रहा उस पर रोक लगाई जाए।साथ हीं इस काम की जाँच कर श्रमदान घोसित किया जाए।वही शिकायती पत्र क़े मिलते हीं डी सी मनरेगा ने जाँच क़े कार्यवाई किए जाने का भरोसा शिकायत करता क़ो दिया है।
फोटो परिचय- जेसीबी से होता मनरेगा का कार्य
Post a Comment