कालपी(जालौन)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। विश्व हिंदू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहें में आतंकवाद का पुतला फूंककर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
गुरुवार को नगर के फुल पाबर चौराहे में भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी तथा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बब्बन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने 2 विदेशी सहित 26 भारतीय सैलानियों की बर्बरतापूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि 28 निर्दाेष सैलानियों की मौत का बदला लेने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ने कहा कि ने कहा कि कश्मीर में हिन्दु पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय हैं। कश्मीर में हिन्दुओं की हत्या ये दर्शाता हैं कि कुछ देश विरोधी ताकतें नहीं चाहती की कश्मीर की जनता आर्थिक रूप से संपन्न हों।
फोटो परिचय- आतंकवाद का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता
Post a Comment