कोंच(जालौन)। बीते दिनों जम्मू क्षेत्र के पहलगांम के नजदीक आतंवादियों द्वारा बर्बरता पूर्वक धर्म पूंछकर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया जबकि मरने वाले लोगों का कोई कसूर नहीं था और वह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गए हुए थे इस घटित घटना से पूरे देश में उवाल है और 140 करोड़ हिन्दुस्तानी इस घटना की निंदा करते हुए आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने की सरकार से मांग कर रहे हैं
इसी घटना को लेकर दिन शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाडग़ांव में ग्रामीणों द्वारा आतंकबाद का पुतला फूंका गया और सभी ने एक शुर में इस घृणित कांड की निंदा की वहीं ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि आतंकबाद को जड़ से समाप्त किया जाए और जिन्होंने यह घटना घटित की है उन्हें और उनके मददगारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पटेल प्रखंड महामंत्री राजेश राजपूत सहमंत्री नरेंद्र पटेल मोनू राजू विपिन एडवोकेट रविन्द्र अभिषेक अखलेश राजपूत हरिओम सहित तमाम ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Post a Comment