इंटर में राशि ने किया कोंच टॉप व हाईस्कूल मे मान्या ने किया विद्यालय टॉप


0सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी का शत प्रतिशत रहा वोर्ड परीक्षाफल’
कोंच(जालौन)। नगर के गल्ला मंडी स्थित शैक्षणिक संस्था सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा 2025 इंटरमीडिएट में राशि तिवारी ने 441 अंक प्राप्त करके कोंच टॉप किया। तो कक्षा दशमी मे मान्या ने 553 अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  


हाईस्कूल मे पंजीकृत 87 छात्राओ मे सभी छात्राएं पास हुयी जिसमे मान्या ने 92.16 प्रतिशत, भाव्या ने 92 प्रतिशत, वेदिका अवस्थी ने 91.83 प्रतिशत, सृस्टि दीक्षित ने 90.66 प्रतिशत, कामनी देवी ने 90़1 प्रशित अंक पाकर विजयश्री प्राप्त की।  
इंटरमीडिएट में पंजीकृत 95 छात्राओं मे सभी ने अच्छे अंको के साथ परीक्षा पास की जिसमे राशि तिवारी ने 441 अंक 88.2 प्रतिशत के साथ कोंच में स्थान पाया। सत्या ने 84.4 प्रतिशत, साध्वी पटेल ने 83.6 प्रतिशत कोशिकी सोनी ने 82.2 प्रतिशत, निशा कुशवाहा ने 82.2 प्रतिशत अंजलि देवी ने 80 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक नरसिंह गहरवार एड प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने समस्त छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका मंगलतिलक किया एबं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अबसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजीव राठौर, मनीष अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, विवेक तिवारी, पंकज बाजपेई, प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा, रंजना तिवारी, शिवानी सिंह, ज्योति गुप्ता, रौली मिश्रा, दिव्या मिश्रा, रवि कुमत, मृदुल दुबे, सुलभ अग्रवाल सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
फोटो परिचय-विद्यालय परिवार के साथ छात्राएं 

Post a Comment

Previous Post Next Post