धूमधाम से मनाई गयी संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कीजयंती


कालपी(जालौन)। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कालपी तथा आसपास के इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


  सोमवार नगर पालिका सभाकक्ष में अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यापर्ण करके भारतीय संविधान पढ़कर अपने कर्तव्यों पर चलने का आव्हान किया पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर गरीबों, पिछड़ों तथा समाज के दबे-कुचले लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया है। डॉ. अम्बेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने बाबा साहब के बताते हुते रास्ते में चलने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्होंने याद किया। इस मौके पर अकाउंटेंट हरभूषण सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह यादव, सरफराज खान आदि कर्मचारियों के अलावा सभासदगण मौजूद रहे। तहसील सभागार कालपी में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण करके भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सुनाकर संकल्प लिया। इस मौके पर तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार, सलीम खान, अशोक पांडेय, टीपू हाशमी के अलावा लेखपाल व कानून गो के साथ विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार बसपाइयों ने भी डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने उन्हें याद किया। इस मौके पर दीवान अतीक सिद्दीकी, परवेज कुरैशी हाशिम अली, राजेश गौतम के अलावा तमाम कार्यकताओं मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण करते पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post