बिचौली में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती


कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत बिचौली में भारत रत्न से सम्मानित महान समाज सुधारक व भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 137वी जयंती के पावन अवसर पर डॉ महेश कुमार ग्राम प्रधान बिचौली, हदरूख चौकी प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया,ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम पचौरी,रोजगार सेवक प्रतिनिधि प्रवीण सिंह सोलंकी,पंचायत सहायक बृजेंद्र सिंह व गांव से आए हुए सैकड़ो की संख्या में नागरिकों द्वारा इस जयंती के पावन अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुष को शत-शत नमन करते हुए अभिनंदन बंधन किया 


सभी ने बड़े हर्षाे उल्लास के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई जिसमे बुजुर्गाे ने भी पुष्पमाला पहनाकर चरणों में पुष्प समर्पित करते हुए शत शत नमन किया इस अवसर पर हरिश्चंद्र,मोहन पांडे,हमीर सिंह,संजीव कुमार, सुरेश वाल्मीकि इत्यादि मौके पर मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण करते चौकी प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण वर्मा, 

Post a Comment

Previous Post Next Post