एसडीएम-सीओ के समक्ष समाधान दिवस में चार मामले प्रस्तुत, दो का निस्तारण


कालपी(जालौन)। कालपी कोतवाली कालपी में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 4 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें दो मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। जबकि दो मामलों को निपटाने के लिए राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीमें मौके पर भेजी गई है।

शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस तथा राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व सम्बन्धित मामलो को लेकर शिकायते प्रस्तुत की गई है। संध्या पुत्री शिवलाल निवासी मोहल्ला रामचबूतरा ने शिकायत की है कि विपक्षीगण शराब तथा गांजा पीकर घर के पास गाली गलौज बकते हैं। हरकिशन निवासी उसरगांव ने पटृटे की जमीन का मामला उठाया। प्रेम बाबू पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहल्ला राजघाट ने घरेलू मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। रिजवाना निवासिनी मोहल्ला राम चबूतरा ने एक सुनार की शिकायत की है, जिसे मौके पर निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि समाधान दिवस में प्रस्तुत चार शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है अन्य दो मामलों को निपटने के लिए राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार शुक्ला, सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह, आकाश सैनी, अभिषेक यादव, विभा, राघवेन्द्र निरंजन, प्रशांत गौतम के अलावा राजस्व तथा पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- समस्याओं को सुनते एसडीएम सीओ व कोतवाल

Post a Comment

Previous Post Next Post