कोंच(जालौन)। हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष दोहर हनुमान मंदिर पर मनाया जाता है। जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं जिसकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी शासन प्रशासन बखूबी निभाता है इसी सुरक्षा व्यबस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. देवेंद्र पचौरी तहसीलदार पवन पटेल और कोतवाल विजय कुमार पांडेय हनुमान मंदिर पर जाकर दर्शन करने के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मन्दिर में पार्किंग व्यबस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए वहीं दोहर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी को भगवान दोहर सरकार का चित्र सप्रेम भेंट किया
इस दौरान पुजारी कमलेश दुबे अंजनी दुबे अत्तू दुबे गोलू दुबे आनंद दुबे अमरेंद्र दुबे मनीष पचौरी पवन खिलाड़ी अधिवक्ता अवधेश दुवेदी सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
फोटो परिचय- दोहर हनुंमान मंदिर के दर्शन करते डीएम एसपी
Post a Comment